Home Uncategorized शॉकिंग न्यूज़ | जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर? भाजपा के वरिष्ठ...
25/अक्तूबर (करनबीर) डीडी न्यूज जालंधर नॉर्थ से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता, जिन्हें हाल ही में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जल्द ही आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है।उक्त नेता नगर निगम काउंसलर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा, वे कई सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। खेल जगत से उनका गहरा जुड़ाव है और उनकी पहचान एक चर्चित चेहरे के रूप में है।
व्यवसाय जगत में सक्रिय होने के साथ-साथ उनका सामाजिक दायरा भी काफी व्यापक बताया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और लोगों के साथ उनके संपर्कों को देखते हुए इस संभावित राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।क्या कल जालंधर की राजनीति में कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा? अब सबकी निगाहें संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
नोट: आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
error: Content is protected !!