Breaking NEWSChandigarhLatest newsNewsPoliticsPunjabTOP STORIESTrending

उत्पातियों द्वारा पुलिस थाने पर जबरन किया कब्ज़ा भगवंत मान सरकार की बुरी तरह फिल्यर का नतीजा: अश्वनी शर्मा

Spread the News

चंडीगढ़:  , डीडी न्यूजपेपर , भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ब्यान जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यस्व्था बिलकुल ठीक है और यहाँ पर निवेश के लिए स्थिति बिलकुल अनुकूल है, पर भगवंत मान और उनकी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अजनाला में घटित हुई घटना की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि भगवंत मान साहिब पंजाब तथा पंजाब की जनता पर रहम करो। जनता से झूठ बोलना बंद करो। भगवंत मान जी सरकार चुटकलों से नहीं चलती आपको एक्शन में आना पड़ेगा।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि ऐसे माहौल में पंजाब में कोई निवेश करेगा? निवेश के उद्यमी शांत वातावरण और सरकार से सुविधाएं चाहते हैं। उद्यमी वहां निवेश करते हैं जहाँ उसे लगता है कि यहाँ मेरा पैसा नहीं डूबेगा, खुद को सुरक्षित महसूस करता है, यहाँ मेरी जान-माल की रक्षा होगी। लेकिन पंजाब में ऐसा कुछ भी नहीं है। अमृतपाल सिंह द्वारा अमृतसर के अजनाला में पुलिस स्टेशन पर अपने हथियारों से लैस हजारों साथियों के साथ मिलकर जबरन कब्ज़ा किए जाने तथा अपने साथी तूफ़ान को छुड़ाने के लिए अंजाम दी है घटना पर शर्मा ने कहा कि कल को भगवंत मान सरकार का कोई भी मंत्री उठ कर यह बोल सकता है कि यह पंजाब में हमारा निवेश रोकने के लिए किया गया है। अजनाला थाने पर उत्पातियों द्वारा जबरन किया गया कब्ज़ा तथा मारपीट भगवंत मान सरकार की फेलियर का स्पष्ट प्रमाण है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास पंजाब का गृह विभाग तथा पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी है, वह राज्य के प्रति अपने फर्ज का निर्वहन करने तथा राज्य की जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जी सरकार चुटकलों से नहीं चलती आपको एक्शन में आना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि भगवंत मान साहिब पंजाब तथा पंजाब की जनता पर रहम करो। पंजाब को बहुत कुर्बानियों के बाद अमन-शांति मिली है इसे वापिस काले दौर में ना धकेलो।