Breaking NEWSChandigarhDelhiGeneralIndiaLatest newsNewsPoliticsPunjabTop NewsTOP STORIESTrending

सुक्खी रंधावा का ब्यान बहुत ही शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण: अश्वनी शर्मा

Spread the News

चंडीगढ़ : 13 मार्च (डीडी न्यूजपेपर ) भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के पूर्व कांग्रेसी गृहमंत्री सुक्खी रंधावा द्वारा आज राजस्थान के अंदर पंजाब के दिए बयान को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस के ऊपर इस समय साढ़ेसाती चल रही है। कांग्रेसी नेता बोलते हुए शब्दों की मर्यादा भूल चुके है। कांग्रेस का युवराज राहुल गांधी हिंदुस्तान से बाहर जाकर हिंदुस्तान को बदनाम करता है और हिंदुस्तान के लोकतंत्र पर उंगली उठाता है। उधर सुखी रंधावा राजस्थान के अंदर जाकर देश के ओजस्वी व तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने पूरी दुनिया में हिंदुस्तान के मस्तक को ऊंचा किया है, जिनके सटीक नेतृत्व में हिंदुस्तान आज आर्थिक दृष्टि से व सुरक्षा की दृष्टि से विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, आज ऐसे प्रधानमंत्री पर सुखी रंधावा द्वारा की गई टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि सुखी रंधावा तथा कांग्रेस को देशभक्ति की बातें करने का, लोकतंत्र की दुहाई देने का कोई अधिकार नहीं है। यह वही कांग्रेस है जिसने कभी लोकतांत्रिक परंपराओं का कभी सम्मान नहीं किया। देश के अंदर लोकतंत्र की दुहाई देने वाली इसी कांग्रेस ने धारा 356 का सबसे अधिक प्रयोग किया। लोकतंत्र की हत्या करने के लिए इमरजेंसी लगाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जन्मभूमि है, इसके कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं।