PunjabAmritsar City

अमृतसर में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 10 साल के बेटे के साथ ट्रेन के सामने लगा दी छलांग

Spread the News

दोआबा दस्तक न्यूजः पति के साथ विवाद के चलते महिला ने अपने 10 साल के बेटे के साथ बुटारी स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। महिला की पहचान बिंदर कौर और बच्चे की पहचान रोबिनजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक की बहन के आरोप के बाद पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजविंदर कौर ने बताया कि करीब 14 साल पहले उनकी बहन बिंदर कौर की शादी तरसिक्का के सुखदेव सिंह से हुई थी। सुखदेव एक फैक्ट्री में काम करता था। शादी के बाद बिंदर कौर ने दो बेटों का जन्म दिया। बड़े बेटे हरमन सिंह (12) और छोटे बेटे रोबिनजीत सिंह (10) के साथ बड़ी मुश्किल से गुजारा होता था। सुखदेव एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था तो परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। उन्होंने बताया कि बिंदर कौर ने भी सुल्तानविंड रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने लगी। सुखदेव ने घर की मरम्मत करवा रहा था और उसने बिंदर को मायके से 60 हजार रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसे बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।