Amritsar CityBreaking NEWSGeneralLatest newsNewsPoliticsPunjabTop NewsTOP STORIESTrending

जीवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग घुम्हार मंडी में भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया झंडा।

Spread the News

लुधियाना: 6, अप्रैल ( दोआबा दस्तक न्यूजपेपर ), भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा में पड़ते इलाके घुम्हार मंडी में कार्यकर्ताओं संग भाजपा का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया तथा कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस तथा श्री हनुमान जयंती पर बधाई दी और कहाकि 44 साल पहले राष्ट्र सेवा व राजनीतिक स्वच्छता के लिए एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। उस समय रोपा गया पौधा आज कार्यकर्ताओं के बलिदान तथा अनथक परिश्रम के चलते विशाल वृक्ष बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुँचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे अनगिनत महान व्यक्तियों का बलिदान सर्वोपरी रहा है। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम तथा सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में कई इतिहास रचे हैं और यह सफर आगे भी निरंतर जारी है। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व् भाईचारे की साँझ को कायम रखने तथा सहयोग के लिए संकल्प को दोहराया।

जीवन गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल बन चुका है। भाजपा कर हर एक कार्यकर्त्ता निस्वार्थ भाव से कोरोना काल से पहले, कोरोना काल के दौरान और उसके बाद आज तक जनता की सेवा में जुटा हुआ है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनितिक दल है जहाँ कार्यकर्त्ता अपनी कार्यदक्षता के आधार पर पार्टी में किसी भी पद तक पहुँच सकता है। इसका उदाहरण है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और देश के प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी सहित कई अन्य नेता जिन्होंने भाजपा तथा भारत का नाम विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा दिया है। जीवन गुप्ता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।