पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, 38 डिग्री से पार पहुंचा तापमान

0
Hot sun. Heat wave. Drought in nature. Global warming and climate change concept

जालंधर : पंजाब में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। मौसम विभाग  के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और इस सप्ताह के अंत तक तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

गत दिवस तापमान में कल 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई थी, हालांकि यह अभी भी औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम होशियारपुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में लू चलने का भी अनुमान बताया है।