Thursday, May 7, 2026
Latest:
JalandharPunjab

एक और मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को कोर्ट से राहत

Spread the News

लुधियाना : कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को एक अन्य मामले में कोर्ट से राहत दी गई है। दरअसल कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में आज अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। बता दें कि खैहरा के खिलाफ एक SDM को धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई दौरान आज कोर्ट ने खैहरा को बड़ी राहत दी है।

जिक्रयोग्य है कि भुलत्थ SDM ने खैहरा के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने खैहरा पर उन्हें धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। SDM संजीव शर्मा ने 29 मार्च को खैहरा पर उन्हें अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे।