Breaking NEWSGadgetsGeneralGood newsIndiaLatest newsNewsRajsthanTechnologyTop NewsTOP STORIESTrending

मेडिकल स्टोर की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश।

Spread the News

दोआबा दस्तक न्यूजपेपर । 20 मई

 

जयपुर,राजस्थान, (राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के झुझुनूं जिलांतरगत सभी मेडिकल स्टोर की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा विद रिकोर्डिंग लगाने के निर्देश माननीय झुझुनूं कलेक्टर महोदय डाक साहब डाक्टर खुशाल यादव द्वारा दिए जाने की खबर है। माननीय झुझुनूं पीआरओ महोदय हिमांशु सिंह सैनी और माननीय ए पी आर ओ महोदय विकास चाहर के कुशल नेतृत्व में हासिल प्रेस नोट मुताबिक झुझुनूं जिले के माननीय  जिला कलक्टर डाक साहब डॉ. खुशाल यादव ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए है कि वे अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा विथ रिकॉर्डिंग लगवाना सुनिश्चित करें,  अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलेे में नाबालिगों  मेंं बढ़ती नशे की लत पर अंकुश लगाने के सरकार के आदेश की पालना में यह आदेश जारी किया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि जिला कलक्टर के आदेशानुसार औषधि नियंत्रक प्राधिकरण, सीडब्ल्यूपीओ द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि कोई मेडिकल या फॉर्मेसी की दुकानों के मालिक अनुपालना नहीं करते है, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।