Jalandhar

जालंधर में इनोवा ने बुलेट-स्कूटी को टक्कर मारी, ये गायक चला रहा था कार

Spread the News

जालंधर में तेज रफ्तार इनोवा कार ने बुलेट और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्कूटी चालक को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया गया है कि इनोवा कार पंजाब सिंगर और लेखक काला निजामपुरिया की है। लोगों का कहना है कि वह खुद ही कार चला रहा थे। देखने में ऐसा लगा रहा था कि वह नशे में धुत है, क्योंकि कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। टक्कर मारने के बाद वह रुके नहीं और गाड़ी से उतरकर फरार हो गए।

जिस बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मारी गई, उसे एक निजी अस्पताल का डॉक्टर चला रहा था। डॉक्टर के मुंह पर खरोंचे आई हैं। जबकि स्कूटी सवार को भी टांगों में चोटें लगी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का अगला बंपर टूट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

पहले रेहड़ी को भी मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस इनोवा गाड़ी ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मारी। वह गाड़ी पीछे से ही टक्करें मारती आ रही थी। गाड़ी की चालक इतना नशे में था कि उसने पहले अंडों की रेहड़ी को टक्कर मारी थी। इसके बाद आगे आकर फिर टक्कर मार दी। शुक्र तो यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।