Breaking NEWSBusinessChandigarhDelhiGadgetsGeneralGood newsHimachal PradeshIndiaLatest newsLatest update NewsNewsPunjabRajsthanTechnologyTop NewsTrending

SBI 2023 भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर निकली भर्ती बिना परीक्षा करें चयन

Spread the News

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन, 75 लाख रुपये सैलरी

Sarkari Naukri 2023, SBI SCO Recruitment 2023: एसबीआई एससीओ भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 21 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SBI SCO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. बैंक जॉब (Bank Jobs) की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है. इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जून से शुरू हो चुकी है.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 21 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SBI SCO Vacancy 2023: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

वाइस प्रेसिडेंट (ट्रांसफॉर्मेशन): 1 पद

सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव – प्रोग्राम मैनेजर: 4 पद

सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव – गुणवत्ता और प्रशिक्षण (इनबाउंड और आउटबाउंड): 1 पद

सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव – कमांड सेंटर: 3 पद

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड (मार्केटिंग): 1 पद

असिस्टेंट जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) / चीफ मैनेजर (मार्केटिंग): 18 पद

कुल खाली पद – 28

 

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए, संबंधित विषय में एमबीए/पीजीडीएम के साथ बीई या बीटेक या सीए किया हुआ हो. इसके अलावा अनुभव भी मांगा गया है. पोस्ट वाइज एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा की जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.