GeneralHealthIndiaLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsTop NewsTOP STORIES

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती

Spread the News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती सिद्धरमैया को यहां बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। जिस प्राइवेट हॉस्पिटल में पार्वती सिद्धारमैया को भर्ती कराया गया है, उसने बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। मणिपाल हॉस्पिटल्स के मुताबिक, पार्वती सिद्धरमैया को मंगलवार रात भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को बुखार था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया को कल रात यहां भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। वर्तमान में वह एमआईसीयू में हैं और आज उन्हें वार्ड में ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री के सुबह 11 बजे अस्पताल आने की उम्मीद है।’’

पार्वती सिद्धारमैया की बीमारी के बारे में जानकारी दिए बगैर अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने अस्पताल से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।