Breaking NEWSDelhiGeneralIndiaLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsTop NewsTOP STORIES

चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी और खरगे ,क्या है उनका खास प्लान

Spread the News

विपक्षी एकता की महाबैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 23 जून की सुबह सवा दस बजे पटना पहुंच जाएगा। राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता शुक्रवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से ये नेता सदाकत आश्रम पहुंचेंगे। यहां 40 मिनट बिताने के बाद यह नेता विपक्षी एकजुटता की महाबैठक में शमिल होने के लिए निकल जाएंगे।

अपने नेता के स्वागत के लिए कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम का रंग-रोगन किया गया है। आश्रम के पीछे वाले हिस्से में शीर्ष नेताओं के संबोधन के लिए जर्मन हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है। इस हैंगर में बैठ राहुल गांधी और खरगे 15 हजार पार्टी नेताओं से करीब 40 मिनट बात करेंगे।

राहुल और खरगे की बिहार यात्रा को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद ने पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम तक तैयारियों का जायजा लिया।

डॉ. सिंह ने सदाकत आश्रम में बन रहे विशाल पंडाल का स्थल निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. सिंह के साथ डॉ. शकील अहमद खान, अनिल कुमार शर्मा, कौकब कादरी, प्रेमचन्द्र मिश्र, बंटी चौधरी, राजेश राठौड़ आदी मौजूद रहे।

इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को पटना पहुंच रहे। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी गुरुवार को ही आ रही हैं।