Ferozpur Update NewsGeneralGood newsLatest newsLatest update NewsNewsPunjabTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

फिरोजपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम समाप्त

Spread the News

फिरोजपुर : डीडी न्यूजपेपर (राकेश कपूर): आर्ट ऑफ लिविंग का 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम बीते दिन फिरोजपुर छावनी के श्री शीतला माता मंदिर में संपन्न हुआ। मालूम हो कि इस कार्यशाला को प्रशिक्षक दविंदर कुमार एवं दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एवं मीडिया प्रभारी दविंदर कुमार ने बताया की आर्ट ऑफ लिविंग विश्व भर के 180 देशों के करोड़ो लोगों को तनाव मुक्त करने का कार्य कर रही है। इसी सिलसिले में फिरोजपुर में भी 6 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को योग, प्राणायाम, ध्यान, विश्व प्रसिद्ध सुदर्शनक्रिया इत्यादि करवाई गई। जैसे-जैसे शिविर आगे बढ़ता गया लोगों का उत्साह और उमंग बढ़ती गई। शिविर में भाग ले रहे लोगों ने बताया कि सुदर्शन क्रिया ने तो उन पर जादू ही कर दिया है और उनको जो परिणाम मिलें है उस पर वह सब अंचभित है। लोग तनाव मुक्त, आनंदित, ऊर्जा से भरपूर, सकारात्मक, अनुभव कर रहें है। इस शिविर में संदीप गर्ग, प्राचीर शर्मा, नितिन मंगल, दीपक जैन, स्वर्ण सिंह मनचंदा, हरीश शर्मा, मनीष पांडेय, पूजा चन्न, वीणा मंगल, कंगना इत्यादि ने भाग लिया।
कैप्शन:फिरोजपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम में हिस्सा लेते हुए लोग व प्रवक्ता।