अमृतसर : (डीडी न्यूजपेपर) विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर विंग ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ जॉइंट ऑपरेशन के दौरान दूसरे दिन आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में बैठे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से विदेशी पिस्टल भी जब्त किए हैं। सभी हथियार ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में भेजे गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़ा गया 5 सदस्यों का यह गैंग पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और यूएसए में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ के इशारों पर काम कर रहा था । इनके पास से 2 फोरन मेड पिस्टल बरामद की गई हैं। जिनसे यह आतंकी पंजाब में आने वाले दिनों में टारगेट किलिंग करने वाले थे।
- Amritsar City
- Breaking NEWS
- Crime
- General
- Latest news
- Latest update News
- News
- Punjab
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


