मुकेरिया (इंद्रजीत मेहरा) पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य कन्वीनर जसवीर तलवाड़ा,रजत महाजन तथा सतीश कुमार ने आज एक सांझा प्रेस ब्यान जारी करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के कर्मचारियों की मांगों तथा मसलों को दरकिनार कर रही है । पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति पंजाब की तरफ से 8 अक्टूबर को वित्तमंत्री के शहर दिड़बा में एक विशाल रैली की गई थी तथा कमेटी को वित्तमंत्री की तरफ से 17 अक्टूबर को मिलने का समय दिया गया था किंतु जब पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के नेता वित्तमंत्री के साथ मीटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचे तो एक बार फिर से उनके हाथ केवल निराशा ही लगी । उपरोक्त नेताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को पंजाब के विकास अथवा अन्य मुद्दों पर बहस के लिए बुलावा भेजने वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार आज कर्मचारियों के साथ मीटिंग करने से भी मुकर रही है I कमेटी को उपरोक्त टाल-मटोल की नीति के चलते 9 नवंबर का दोबारा से समय दिया गया है। उपरोक्त नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपनी उपरोक्त नीति को छोड़कर जल्द पंजाब में पुरानी पेंशन बहाली की अधिसूचना लागू न की तो निकट भविष्य में संघर्ष और भी तीब्र किया जाएगा। इस मौके पर व२िन्द्र विक्की, सत्त प्रकाश ,जसवंत सिंह ,मनजीत सिंह,लेक. बलविंदर टॉक , बृजमोहन ,परमजीत, लेक.जसवीर सिंह, लेक.राजेश कुमार, हरविंदर कुमार ,ऋषभदेव ,विनोद कुमार, सतपाल डीपीई, रोशन लाल तथा गुरपाल सिंह आदि साथी उपस्थित थे।
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- News
- Politics
- Punjab
- SAD NEWS
- Top News
- TOP STORIES
- Village NEWS


