भारी संख्या मैं हुए लोग आप में शामिल : प्रो.जी.एस मुल्तानी
मुकेरिया (इंद्रजीत मेहरा) गांव चीमा के कई परिवार अन्य पार्टियों को छोड़ आप पार्टी में हुए शामिल |गांव में करवाए एक विशेष कार्यक्रम दौरान विशेष रूप से पहुंचे हल्का इंचार्ज आमआदमी पार्टी मुकेरियां प्रो जी एस मुल्तानी ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा देकर पार्टी में शामिल करवाते हुए उन्होंने कहा की किसी भी पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है और जो इन लोगो के पार्टी में शामिल होने से पार्टी काडर और मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।प्रो मुल्तानी ने कहा कि पार्टी में शामिल हर कार्यकर्ता को उनका पूरा बनता मान सम्मान दिया जाएगा ताकि वे पार्टी की और मजबूती के लिए शिद्दत से काम कर सकें। पार्टी में शामिल लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की साफ सुथरी राजनीति व मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जन कल्याण व विकासशील फैसलों के चलते ही वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की जन हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का सर्वपक्षीय विकास यकीनी बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उनके हिमायती आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए पूरा जोर लगा देंगे ताकि प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज हो सके | इस समय चेयरमैन हरजीत सिंह सहोता ,विजय कुमार ,अवतार सिंह ,पार्षद मास्टर , जसवीर सिंह बाजवा ,लाखन सिंह ,दर्शन सिंह ,शमशेर सिंह ,प्रेम सिंह ,बलदेव सिंह ,रमेश कुमार ,गुरप्रीत घुमान ,कमलजीत सिंह ,अर्जन सिंह ,जरनैल सिंह ,संजीव कुमार आदि उपस्थित थे ।







