1/मार्च,(दानिश)डीडी न्यूजपेपर ।इस घटना को हमलावर ने श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने पर गाड़ी का पीछा करते हुए अंजाम दिया। इस हमले में गुरप्रीत सिंह चोला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी चोहला साहिब जो आज सुबह अपनी कार से श्री गोइंदवाल साहिब के लिए निकला था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था।इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी बताया जाता है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है।
- Amritsar City
- Bhahwanigarh
- Breaking NEWS
- Crime
- Ferozpur Update News
- Latest news
- Latest update News
- Mukeriya NEWS information
- News
- Politics
- Punjab
- SAD NEWS
- Tech
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


