Breaking NEWSGeneralJalandharLatest newsLatest update NewsNewsPoliticsPunjabTechnologyTop News

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी बनने पर संजीव शर्मा (मनी)को दी शुभकामनाएं।

Spread the News

जालंधर, 11अप्रैल (डीडी न्यूजपेपर ): भाजपा पंजाब के महामंत्री एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रभारी बनने पर संजीव शर्मा (मनि) का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं व बधाई दी और आये हुए सभी युवाओ से कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा पार्टी की रीड़ की हड्डी है वे पार्टी की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए युवाओ की अहम भूमिका है और युवा इस चुनाव में अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे। राठौर ने कहा कि 2024 के चुनाव में अब 50 दिन से भी कम वक्त बचा है। जल्द से जल्द पूरे जिले में भाजपा युवा मोर्चा की टीमों का गठन सुचारू रूप से कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ कर मंडल स्तर, शक्ति केंद्र स्तर, एवं बूथ स्तर तक कर के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही है उनका घर-घर तक पहुंचाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जागरूक करें।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के मीडिया इंचार्ज विनीत जोशी, जालंधर लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला सचिव अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, दिनेश शर्मा, वरुण दुबे, राजीव तिवारी, स्वतंत्रत तिवारी, गौरव सुनेजा, शिवकुमार दुग्गल, राजेंद्र शर्मा, शिवकुमार, नव कुमार, गुरु दर्शन सिंह शेरा, हरीश तुली ,राहुल ठुकराल, हीरालाल, व अन्य उपस्थित थे।

संजीव शर्मा (मनी) को सिरोपा पहना कर शुभकामनाएं देते हुए राकेश राठौर, वनीत जोशी,रमन पब्बी, व अन्य।