जालंधर 22/अप्रैल (डीडी न्यूजपेपर) डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी (DBSP) के राष्ट्रीय आध्यक्ष राजिन्द्र गिल ने आज पार्टी के दिवंगत संस्थापक अध्यक्ष साहिब विजय हंस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लोकसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया है । सबसे खास बात कि श्री गिल ने चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के बाद वो जनता को क्या देंगे व उनकी पार्टी नेता संसद में पहुंचने पर उनकी पार्टी क्या करने जा रही है इसका खुलासा कर दिया है। यानि इनडायरेक्ट तरीके से उन्होने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।राजेन्द्र गिल ने न्यूज़ लिंकर्स के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा की डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी (DBSP) संसद में पहुंचने पर प्राथमिकता से देश के गरीब और बेरोजगार नौजवानों को रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध करवाने पर जोर देगी l ताकि इन्हें रोजी रोटी के लिए अपने देश से विदेशों की तरफ पलायन न करना पड़े lश्री गिल ने कहा की मजदूरों और गरीबों के लिए चलाए गए सभी योजनाएं जिनको बीजेपी सरकार ने रोक दिया है उनको फिर से शुरू करवाया जाएगा वसरकारी विभागो और अन्य कर्मचारियों के मामलों को निपटाने के लिए एक आयोग का गठन करवाया जाएगा और उनकी जायज मांगों को मनवाने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी lश्री गिल ने कहा की किसान गरीब व कमजोर एवं असहाय तथा बेरोजगार लोगों की समस्याओं को दूर करने की तरफ ध्यान दिया जाएगा वउनकी पार्टी देश की संसद में मजबूती से समाज की इन प्राथमिक आवश्यकताओं के हित में आवाज उठाएगी lबता दे की डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी ने कल ही पंजाब से चार व गुजरात से एक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसके बाद पार्टी की राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है l पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिन्द्र गिल व चुनाव प्रभारी लखबीर सिंह राजधान बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से सम्पर्क कर रहे है l
- Breaking NEWS
- General
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Politics
- Punjab
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Village NEWS


