Breaking NEWSBreaking News PUNJABJalandharLatest newsPoliticsPunjabSocial mediaTrending

भाजपा ने दिया पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका अकाली दल के सबसे पुराने सीनियर हिंदू लीडर सतपाल सिंगला हुए भाजपा में शामिल 

Spread the News

जालंधर 20 मई (डीडी न्यूजपेपर ) भाजपा जालंधर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लोकसभा प्रदेश कार्यालय में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी विजय रुपाणी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और बल मिला जब संगरूर से शिरोमणि अकाली दल बादल के सबसे वरिष्ठ हिन्दू नेता सतपाल सिंगला अपने समर्थको सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए।उनके साथ अरोड़ा,खत्री समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि अरोड़ा भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया लोकसभा पंजाब के ऑफिस इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर जीवन गुप्ता रमन पब्बी, सुभाष सूद,हितेश स्याल,रजेश कपूर, अमित भाटिया,उपस्थित थे भाजपा में शामिल हुए सतपाल सिंगला ने विजय रुपाणी जी का धन्यवाद करते हुए बताया कि वह पंजाब में सबसे वरिष्ठ हिंदू नेता है अकाली दल बादल में उन्होंने कहा कि वह 1977 से लेकर कल तक शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ जुड़े हुए थे और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल जी के बहुत करीबी थे अकाली दल बादल के कोर ग्रुप के सदस्य थे और विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी में अपनी सेवाएं दी उन्होंने कहा कि वह भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के विश्व के सबसे बड़े परिवार में शामिल हुए हैं और उनके साथ खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन, एवं अरोड़ा खत्री महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, ऋषि अरोड़ा ने भी अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ विकास लखानी,कुंवर सुखदेव अरोड़ा, पूजा शर्मा, बंटी अरोड़ा ,अजय खुराना, मोहित मुखिजा, राजकुमार अरोड़ा, गगन कंबोज, सुशील चावला, हेमंत बसरा,ने भी भाजपा का दामन थामा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाजपा के परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का सिरोंपा डालकर भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि सतपाल सिंगला जी के भाजपा परिवार में शामिल होने पर संगरूर लोक सभा हल्के में भाजपा को बहुत बल मिलेगा और भाजपा को उनके मार्गदर्शन में मजबूती मिलेगी और जालंधर लोकसभा में ऋषि अरोड़ा व उनके सहयोगियों का भाजपा में शामिल होने पर जालंधर लोकसभा में भी खत्री अरोड़ा समाज के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विजय रुपाणी ने कहा कि जालंधर में भी उनके भाजपा में शामिल होने पर सुशील रिंकू को चावन में बहुत बल मिलेगा