Breaking NEWSJalandharLatest newsPunjabTOP STORIESTrending

आज़ाद क्रांति मंच ने रामामंडी में बन रहे शोरूम के खिलाफ नगर निगम को दी शिकायत

Spread the News

जालंधर:(करनबीर सिंह) शहर में बिना एनओसी कई गैर कानूनी इमारतें धडल्ले से बन रही है, जिनकी कई शिकायतें नगर निगम जालंधर के पास पेंडिंग है, कइयों में विभाग की तरफ से नोटिस भी निकाले जा चुके है पर आगे कोई कार्यवाही नहीं की जाती। इसी संबंध में सक्रिय संगठन आज़ाद क्रांति मंच के प्रधान कुणाल व जनरल सेक्रेटरी दिनेश शर्मा ने नगर निगम के एमटीपी को रामा मंडी रोड पर राय कॉम्प्लेक्स के बगल में बन रही दुकानों/शोरूम की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस जगह पर मड हाउस बनाने की परमिशन दी गई थी जबकि यहां शोरूम बनाए जा रहे है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि नगर निगम ये पता करे कि ऐसे कौन लोग है जो विभाग के आदेशों के विपरीत जाकर सरकार को चूना लगा रहे है और अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति कर रहे है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर इस मामले की उचित व निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही कराए ताकि ऐसा करने वाले लोगो को सबक मिल सके।