फगवाड़ा , (डीडी न्यूजपेपर) 2 जून शिव कौड़ा । इन्नरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 307 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती रीटा शर्मा और फगवाड़ा शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा कवात्रा के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट अवार्ड फंक्शन टूजो, टूजो, टूजो का भव्य आयोजन स्थानीय महाराजा पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. सुरजीत कौर आई.पी.ए.पी. तथा आई.आई.डब्ल्यू बोर्ड डायरैक्टर (2024-2025) शामिल हुईं। जिनका स्वागत क्लब की समूह सदस्याओं की तरफ से पुष्पगुच्छ व दोशाला भेंट करके किया गया। अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। जिसके बाद इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा. सुरजीत कौर एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीटा शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट 307 के विभिन्न क्लबों को वर्ष 2023-2024 के दौरान हासिल उपलब्धियों के लिये सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और ट्राफी भेंट की। जिसमें इन्नव्हील क्लब फगवाड़ा ने बैस्ट एडिटर चन्द्ररेखा संधीर, बैस्ट आई.एस.ओ. भारती राव, बैस्ट कोषाध्यक्ष सरोज पब्बी एवं क्लब द्वारा वातानुकूलित शव पेटी दान करने के प्रोजैक्ट को बैस्ट प्रोजैक्ट का अवार्ड दिया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती रीटा शर्मा और आई.डब्ल्यू.सी. फगवाड़ा की अध्यक्षा मनीषा क्वात्रा ने गणमान्यों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की कन्वीनर केशलता पी.डी.सी. एवं को-कन्वीनर मीनू गुप्ता पी.डी.सी. थीं। इसके अलावा उन्होंने डा. सीमा राजन पी.पी. का भी कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाने के लिये विशेष आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्लब सचिव विम्मी शर्मा, एडिटर चंद्ररेेखा संधीर, संयुक्त सचिव सीमा शर्मा, आई.एस.ओ. भारती राव, कोषाध्यक्ष सरोज पब्बी, पी.पी सुमिता पराशर, पी.पी हरजीत कौर, पी.पी. प्रीति, पी.पी. डा. दविन्द्र, पी.पी. नविता छाबड़ा और पी.पी. सोनम सहदेव के अलावा इन्नरव्हील डिस्ट्रिक्ट 307 के सभी 27 क्लबों के कुल 130 सदस्याएं मौजूद थीं।
- Breaking NEWS
- Breaking News PUNJAB
- Gadgets
- General
- Good news
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Phagwara city Punjab
- Punjab
- Social media
- Technology
- Top News
- TOP STORIES
- Trending
- Village NEWS


