जालंधर 1 जुलाई(डीडी न्यूजपेपर ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर और वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के मंडल नंबर 11 के इंचार्ज राकेश राठौर ने आज मंडल नंबर 11 के सभी 17 शक्ति केंद्रों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुझाव एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। राकेश राठौर ने सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों, और उनके प्रभारीयो को अपने-अपने शक्ति केंद्रों के अंदर पढ़ते सभी बूथ पर बूथ कमेटीया एवं पन्ना प्रमुख का गठन सुनिश्चित करने के लिए कहा। राठौर ने कहा कि इन बैठकों का प्रमुख उद्देश्य आम मतदाता से जुड़ना है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियां जो की देश के सभी वर्गों के लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उन नीतियों के बारे में अवगत कराना और भाजपा के साथ जोड़ना है राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को लगातार तीसरी बार मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने देशवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए देश के निम्न वर्ग एवं गरीब लोगों को विकास की धारा से जोड़कर अच्छा जीवन गुजारने का नया अवसर प्रदान किया है। राठौर ने कहा कि भाजपा वेस्ट हलके के हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़कर सभी बूथों पर विजय प्राप्त करेगी और यह सब हमारे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के मेहनत की बदौलत ही संभव होगा इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव में मंडल नंबर 11 के कन्वीनर राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत, जिला सचिव अश्विनी अटवाल, मंडल अध्यक्ष, राकेश राणा, मंडल महामंत्री सोनू चौहान,वीरेश मिंटू, कुलविंदर सिंह, सुभाष कपूर,मालटू जुल्का, अजय ठाकुर, दिनेश भगत, भोला कुशवाहा, राजेश अरोड़ा, कुक्कू भारद्वाज, रिंकू शर्मा, सीमा ,पल्लवी रतड़ा,रमेश निश्चल, दीपक तनेजा, एम.पी शर्मा, सुरेश वर्मा, साधना चावला, व अन्य उपस्थित थे
- Breaking NEWS
- Breaking News PUNJAB
- Chandigarh
- General
- Good news
- Jalandhar
- Latest news
- Latest update News
- News
- Phagwara city Punjab
- Politics
- Punjab
- Technology
- Top News
- Trending


