EntertainmentGood newsJalandharNewsPhagwara city PunjabPunjabSchool newsSocial mediaTechnologyTrending

श्री महावीर जैन माडल सी.सै.स्कूल में धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

Spread the News

फगवाड़ा 10,अगस्त (शिव कौड़ा) श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में सावन महीने का लोकप्रिय तीज उत्सव स्कूल के वाईस प्रिंसीपल जगपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल विद्यार्थियों ने लोकगीत, नृत्य, गिद्दा व भांगड़ा के अलावा ज्वलंत समस्याओं पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया। स्कूल के प्रांगण को पंजाब के विरासती गांव का खूबसूरत रूप दिया गया था ताकि वर्तमान पीढ़ी को उस अमीर विरासत के अनुभव से अवगत करवाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान पंजाब की मिट्टी की महक से जुड़े पंजाबी विरसे की सजीव झलकियां देखने को मिली। इस दौरान परिधान और श्रृंगार पर आधारित माडलिंग भी करवाई गई। जिसमें शान-ए-पंजाब और तीयां दी रानी सरीखे खिताब दिये गये। कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगाने के लिये विशेष आमंत्रण पर पधारे स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान अजय जैन, सचिव अतुल जैन व कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने सभी को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दी और गणमान्यों का हार्दिक अभिनंदन किया। अपने संदेश में उन्होंने सर्वप्रथम अध्यापक वर्ग को शिक्षक दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपनी अनमोल विरासत को सदैव याद रखना चाहिए और आने वाली पीढिय़ों को पुरातन संस्कृति से जोड़ कर रखने के लिये इस तरह के आयोजन अवश्य करने चाहिये। अंत में गिद्दा, भंगड़ा, किकली, ढोल की ताल पर लोकगीतों की स्वर लहरियों ने समागम को अपने चरम पर पहुंचाया। वाईस प्रिंसीपल जगपाल सिंह ने आमंत्रित महिला अतिथियों में श्रीमति समृति जैन, श्रीमति प्रिया जैन तथा श्रीमति सपना जैन, श्रीमति दृष्टि जैन व सुश्री मुस्कान जैन का कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आभार व्यक्त किया।