Breaking NEWSBreaking News PUNJABJalandharLatest newsLatest update NewsLatest Update NewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjabSocial mediaTechnologyTop NewsTrendingVillage NEWS

फगवाड़ा की राजनीति में बड़ा बदलाव, कांग्रेस के बड़े नेता आप पार्टी में शामिल

Spread the News

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) फगवाड़ा की राजनीति में उस समय बड़ा बदलाव आया जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पार्षद राम पाल उप्पल, मुनीष प्रभाकर व पदम देव सुधीर नीका ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर आप पार्टी का दामन थाम लिया। इनके अलावा पवन शर्मा पप्पी, राजन शर्मा, अशोक पराशर समेत अन्य दिग्गज नेता आप में शामिल हुए। इन तीनों नेताओं के साथ होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल भी व्यक्तिगत रूप से फगवाड़ा आए तथा उनके साथ संसदीय क्षेत्र के प्रभारी श्री. जोगिंदर सिंह मान और हरजी मान भी उपस्थित थे। जिन्होंने उपरोक्त नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। यहां आपको बता दें कि फगवाड़ा वासियों को इन तीनों नेताओं में से ही एक मेयर मिलेगा। वहीं, कांग्रेस की उन्हें मेयर बनाने की उम्मीदें भी टूटती नजर आ रही हैं।