Home Breaking NEWS ऐसे होती हैं जमीन की जाली रजिस्ट्रियां करवाने का मामला, 15 लोगों...
(डीडी न्यूजपेपर) 19/मार्च : थाना रावलपिंडी पुलिस ने गांव हरबंसपुर में रहने वाले लोगों की शिकायत पर फर्जी दस्तावेज लगा कर जमीन के जाली रजिस्ट्रियां करवाने के मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हरजिंदर सिंह, मेवा सिंह, गुरमीत सिंह, लैंबर सिंह उर्फ उजागर, कुलदीप सिंह उर्फ लाल सिंह, तरसेम सिंह, महिंदर कौर उर्फ जल्लो, मनजीत कौर उर्फ रानी, विजय सिंह, मनजीत सिंह उर्फ करतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह उर्फ लक्खा लभ्भू, गुरदेव कौर उर्फ देबो मोहिनी, मनदीप सिंह डीसी पुत्र नछत्तर सिंह व मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
error: Content is protected !!