Home Breaking NEWS जालंधर नगर निगम (MCJ) यूनियन का प्रधान सस्पैंड, CCTV में कैद हुआ...

जालंधर,11/जुलाई करनबीर सिंह (डीडी न्यूजपेपर): नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने एक साहसिक कदम उठाते हुए नगर निगम की सफाई से जुड़ी एक यूनियन के प्रधान नरेश कुमार को 4 जुलाई को उनकी सफाई सेवक की नौकरी से सस्पैंड कर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम की मेन बिल्डिंग की बेसमेंट में ‘सिटी लाइवलीहुड कमेटी’ (सी.एल.सी.) का ऑफिस स्थापित किया गया था। इस ऑफिस में कंप्यूटर, प्रिंटर तथा अन्य जरूरी उपकरण रखे गए थे। आरोप है कि यूनियन के प्रधान ने इस ऑफिस से प्रिंटर व अन्य सामान उठवा कर किसी अन्य स्थान पर भिजवा दिया।जब सीएलसी स्टाफ ने देखा कि उनका सामान गायब है, तो उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इस बाबत शिकायत दी। इस पर निगम प्रशासन ने बेसमैंट और अन्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक करवाई। जांच में यह साफ हो गया कि यूनियन प्रधान अपने कुछ साथियों की मदद से सामान पहले हटवाता और बाद में दोबारा उसी स्थान पर रखवाता नजर आ रहा है।सीसीटीवी की यह फुटेज वायरल हो गई, जिसके बाद नगर निगम यूनियन के ही एक गुट ने निगम प्रशासन पर आरोपी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दबाव बढ़ने के बाद कमिश्नर गौतम जैन ने कड़ा रुख अपनाते हुए नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में यूनियन प्रधान स्पष्ट रूप से प्रिंटर रखवाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो प्रशासन की दृष्टि में एक गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बन गया।
error: Content is protected !!