Home Amritsar City लगातार दरबार साहिब को बम से उड़ाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान...
17/जुलाई : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई। पंजाब में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव सहित पंजाब पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए।मुख्यमंत्री मान ने राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की पूरी जानकारी लेते हुए जमीनी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखें और अपराधियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करें। सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों से साफ कहा कि पंजाब में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।
error: Content is protected !!