Bathinda NewsBreaking NEWSBreaking News PUNJABCrimeEntertainmentFazilkaFerozpur Update NewsLatest newsLatest update NewsNewsPunjabSocial mediaTechnologyTop NewsTrendingVillage NEWS

देह व्यापर के धंधे पर पुलिस ने कसा शिकंजा: 3 होटलों में छापामारी, आधा दर्जन गिरफ्तार

Spread the News

9/अगस्त (डीडी न्यूजपेपर) : शहर के होटलों में चलने वाले देह व्यापार के धंधे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने विभिन्न होटलों में छापामारी करके आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में पुलिस ने 10-12 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने महानगर में चल रहे पाम होटल तथा पैरिस हिल्टन होटल में छापामारी की।पाम होटल से पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने के आरोपों में गुरतेज सिंह निवासी बठिंडा, सुखविंदर सिंह निवासी कल्लो व लखवीर सिंह निवासी कालझराणी को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार पैरिस हिल्टन होटल से पुलिस ने आरोपियों संदीप सिंह निवासी रामा मंडी, पंकज निवासी संगत व हैप्पी निवासी बठिंडा के अलावा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जबकि पुलिस ने एक आरोपी संदीप सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिए हैं। इसी प्रकार थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी नहियांवाला की शिकायत पर होटल रॉयल इन्न में छापामारी करके आरोपियों संदीप सिंह निवासी ख्यालीवाला व यादविंदर सिंह निवासी चंदभान को गिफ्तार किया जो होटल में देह व्यापार का धंधा चलाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।