
जालंधर 10/सितम्बर (करन ): जालंधर डी.सी. हिमांशु अग्रवाल की तरफ से जालंधर जिले के 9 स्कूलों में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, लगातार भारी बारिश के कारण पंजाब सरकार द्वारा सभी स्कूलों में 7 सितंबर तक छुट्टियां घोषित की गई थी, इसी के बीच ध्यान में आया है कि जिले के कुछ स्कूलों में भारी बारिश के कारण ज्यादा नुक्सान हो गया और कुछ स्कूलों में बाढ़ के राहत कैंप लगाए गए हैं। बता दें कि इसी के चलते पहले 41 स्कूलों में छुट्टी की गई थी, जिसका आज जायजा लेने के बाद अब सिर्फ 9 स्कूल बच्चों के लिए खोलने के लिए सुरक्षित नहीं है, जिस कारण इन स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है, जिसकी सूची इस प्रकार हैः-Doaba dastak❓ प्रभावित स्कूलों की सूची:सरकारी मिडल स्कूल फतह जलाल❗सरकारी मिडल स्कूल, बस्ती पीर दाद ❗! सरकारी हाई स्कूल लिद्ड़ासरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बस्ती शेख❗सरकारी हई स्कूल, मुंध❗सरकारी हई स्कूल, बोपाराए कलां❗सरकारी प्राइमरी स्कूल, जलालपुर कलां, लोहिया खास❗❗सरकारी प्राइमरी स्कूल, पीर दाद वैस्ट-2❗सरकारी प्राइमरी स्कूली, मुध, नकोदर-2
error: Content is protected !!