जमानत मिल गई पर नजर नहीं आ रहे सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा कहा गए

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

26 /सितंबर (डीडी न्यूजपेपर)जालंधर के सियासी गलियारों में आजकल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के जेल से रिहा होते ही कहां गायब हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जेल से बाहर आने के बाद रमन अरोड़ा अपने घर नहीं पहुंचे। इसके चलते लोगों के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रमन अरोड़ा के करीबी दोस्तों का कहना है कि वह फिलहाल किसी भी तरह का सार्वजनिक प्रदर्शन या शक्ति प्रदर्शन करने के मूड में नहीं हैं। वहीं राजनीतिक चर्चा यह भी है कि हलके की बागडोर नितिन कोहली के हाथों में भले ही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर वह रमन अरोड़ा के प्रभाव का मुकाबला नहीं कर पा रहे।❓जमानत और इस्तीफे पर चर्चा ❓रमन अरोड़ा की जमानत को लेकर भी सियासी खेमों में कई सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि कहीं उन्हें किसी नए केस में दोबारा गिरफ्तार न कर लिया जाए या फिर दबाव में आकर वह अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दें। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि अरोड़ा के इस्तीफे का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल कानूनन कार्रवाई की है, बाकी यह फैसला पार्टी और सरकार का होता है।❓आगे क्या होगा सवाल बरकरार ❓कभी यह कहा जा रहा था कि रमन अरोड़ा को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ेगा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। फिलहाल सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि जेल से बाहर आने के बाद रमन अरोड़ा आखिर कहां हैं और राजनीति में उनका अगला कदम क्या होगा