Breaking NEWSBreaking News PUNJABBusinessChandigarhDelhiGeneralGood newsIndiaJalandharLatest newsLatest Update NewsLatest update NewsNewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjabSocial mediaTechnologyTop NewsVillage NEWS

आम बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम : रमन पब्बी

Spread the News

जालंधर, 1 फरवरी 2026भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला है।श्री पब्बी ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाएं किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी, वहीं एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स के लिए प्रोत्साहन रोजगार सृजन को नई गति देंगे।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने देश के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। मध्यम वर्ग को कर राहत देकर उनकी आर्थिक परेशानियों को समझने का प्रयास किया गया है, जिससे आम नागरिक को सीधा लाभ मिलेगा।
रमन पब्बी ने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया, ग्रीन एनर्जी और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधान भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।अंत में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।