Breaking NEWSBreaking News PUNJABJalandharLatest newsLatest update NewsLatest Update NewsPhagwara city PunjabPoliticsPunjab

एक रैली के कारण कितने लोग परेशान Jalandhar की Main सड़क की Block, पब्लिक परेशान

Spread the News

जालंधर में आज आम आदमी पार्टी की सड़क के बीच बैठक आयोजित की जा रही है। पार्टी की रैली के कारण शहर की मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।❓दोआबा दस्तक ❓कंपनी बाग चौक के पास हो रही इस रैली को लेकर मौके पर पहुंचे ‘दोआबादस्तक’ के पत्रकार करनबीर सिंह ने वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रैली में VIP ट्रीटमेंट के खास इंतजाम नजर आए। बताया जा रहा है कि यहां आम आदमी पार्टी की बैठक हो रही है, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर राजनीतिक दलों की बैठकें सर्किट हाउस में होती रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने जालंधर के कंपनी बाग चौक की मुख्य सड़क पर ही बैठक आयोजित की है।गौरतलब है कि एक ओर आम आदमी पार्टी खुद को धरनों से निकली पार्टी बताती रही है और धरनों को दबाने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर यहां सड़क के बीच बड़ी बैठक कर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी बाग चौक के पास ही नगर निगम का कार्यालय स्थित है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोज अपने काम करवाने आते हैं। सड़क के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के कारण लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।