Amritsar CityBarnala updateBathinda NewsBathinda News updateBreaking NEWSBreaking News PUNJABCrimeJalandharLatest newsLatest Update NewsLatest update NewsNewsPhagwara city PunjabPunjabSAD NEWSTechnologyTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

Breaking: RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार ही निकला

Spread the News

जालंधर : फगवाड़ा में RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड मामले में हैरानीजनक खुलासा हुआ है। सिमरनजीत सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाने में सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के पीछे पुराना पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हत्याकांड मामले मे सिमरनजीत सिंह के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत सिंह का उसके साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।आपको बता दें कि, सिमरनजीत सिंह का शव जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित LPU के लॉ गेट के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जांच के दौरान पता चला कि उसके सिर के पीछे गोली मारी गई थी, जो आरपार होकर माथे से बाहर निकल गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय सिमरनजीत से मिलने उनके कुछ रिश्तेदार आए थे। आशंका जताई जा रही है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और उस पर गोली चला दी गई। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या में सिमरनजीत की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सिमरनजीत की लाश पड़ी थी जिसके पास ही 1 पिस्टल, 2 मोबाइल और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद हुई है। इसके अलावा एक खोल बरामद हुआ।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। फुटेज में सिमरनजीत की गाड़ी के साथ एक स्विफ्ट कार भी दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और जल्द ही प्रैस कॉन्फ्रैंस करके पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।