Amritsar CityBreaking NEWSGeneralLatest newsPoliticsPunjabTOP STORIESTrending

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी में जुटेंगे राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारी.जीवन गुप्ता

Spread the News

चंडीगढ़: 20 जनवरी (DD,Newspaper), भारतीय जनता पार्टी पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी पंजाब के जिला अमृतसर में 22 व 23 जनवरी 2023 को माधव विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित होगी।

जीवन गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को पहले दिन की प्रदेश कार्यकारिणी में 150 के करीब डेलिगेट भाग लेंगें। इसमें प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष उपस्थित होंगें। दूसरे दिन की प्रदेश कार्यकारिणी में लगभग 450 के करीब डेलिगेट भाग लेंगे। इसके अलावा इस कार्यकारिणी में राष्ट्रीय स्तर के नेता भी पहुंचेंगे।

जीवन गुप्ता ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा भाजपा पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, सहित पंजाब की सारी सीनियर लीडरशिप भी उपस्थित होगी।