Amritsar CityBreaking NEWSCrimeLatest newsPunjabTOP STORIES

पंजाबःब्रेकिंग न्यूज दिन दिहाड़े PNB बैंक में लूट, बदूंक के बल पर लुटेरों ने लूटे 20 लाख रुपए

Spread the News

16 फरबरी (डीडी न्यूजपेपर) । अमृतसरः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब अमृतसर के पॉश एरिया में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चंद मिनटों में लुटेरे 20 लाख रुपए लूट कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।

घटना अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। इसी बैंक के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय भी है। इतना ही नहीं, इस बैंक से 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर और 500 मीटर की दूरी पुलिस डीसी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय है।