Saturday, May 9, 2026
Latest:
Punjab

आखिर निगम अधिकारियों को क्यों नहीं दिख रही ये अवैध इमारत, कहीं दाल में कुछ काला तो नहीं?

Spread the News

दोआबा दस्तक न्यूजः जालंधर में नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण जोरों पर है। निगम द्वा्रा पिछले दिनों लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण को गिराया गया है। हालांकि इसके साथ ही उसी जगह से चंद कदमों की दूरी पर एक दो मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है, लेकिन इसे गिराने के लिए अधिकारी कोई बड़ा कदम नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में ये पक्षपात वाली कार्रवाई अधिकारियों की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।

अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर निगम अधिकारियों को यह बन रही इमारत नजर आ गई तो उसी के पास तैयार हुई दो मंजिला इमारत नजर क्यों नहीं आई। जिस समय एटीपी साहब कार्रवाई कर रहे थे वहां पर यह बात चर्चा का विषय रही कि आखिरी एटीपी पर कौन सा दबाव या उनकी कौन से मजबूरी है कि वे इस बिल्डिंग पर कार्रवाई से कन्नी काट रहे हैं। असलियत चाहे कुछ भी हो, लेकिन लोगों के साथ किया जा रहा यह पक्षपात आज चर्चा का विषय बन रहा है।