GeneralJalandharLatest newsNewsPoliticsPunjabTOP STORIESTrending

उपचुनाव प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, फैले भ्रष्टाचार सरकार की फेल कार्यप्रणाली के मुद्दे पर लड़ेगी: सौदान सिंह 

Spread the News

जालंधर, 8, अप्रैल (डीडी,न्यूजपेपर ): आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लाजपत नगर नजदीक पेट्रोल पंप के पास भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने कार्यालय का शुभारंभ हवन यज्ञ एवं मंत्रोच्चारण के बाद विधिवत रूप से कर दिया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

सौदान सिंह ने कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव प्रभारी व् प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं व् भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जा चुकी हैं। 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र विकास और श्रेष्ठता की बुलंदियों को छूना शुरू किया और यह सफर आज तक निरनत जारी है। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से जनसंघ से शुरुआती दौर में जमीनी स्तर पर काम किया और पार्टी व उसकी राष्ट्रवादी सोच तथा नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया। संगठित, समर्पित और सशक्त कार्यकर्ता ही किसी संगठन की सबसे बड़ी पूँजी होता है। भारतीय जनता पार्टी की आरंभ से यही सोच रही है की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ ही हड्डी हैं। इन्हीं निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 44 वर्ष का स्वर्णिम इतिहास मेहनत और संघर्ष भरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म, जाति के अंतर से ऊपर उठ कर देशवासियों के समग्र विकास के प्रति समर्पित है। नरेंद्र मोदी के विकास को पूरे देश में लोगों से अथाह प्यार और समर्थन मिल रहा है। मोदी के इसी विकास मॉडल पर भाजपा लोक सभा उप-चुनाव लड़ रही है। केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर विकास कार्य किए जा रहे हैं और जालंधर में भाजपा का सांसद बनने से जालंधर में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। केन्द्र की मोदी सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर का उपचुनाव राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था, राज्य में फैले भ्रष्टाचार और मौजूदा सरकार की फेल कार्यप्रणाली के मुद्दे पर लड़ रही है। सरेआम व्यापारियों से फिरौतियां मांगी की जा रही है। फिरौती ना देने बीच बाजार दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंजाब की भगवंत मान सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुंचा कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म, जाति के अंतर से ऊपर उठ कर देशवासियों के समग्र विकास के प्रति समर्पित है। राज्य की जनता भगवंत मान सरकार के एक वर्ष में कुशासन में त्राहि त्राहि कर उठी है। उन्होंने कहा कि जालंधर के रुके हुए विकास को रफ्तार केवल भारतीय जनता पार्टी का सांसद ही दे सकता है। भाजपा इस उपचुनाव में जनता के प्रचंड समर्थन से जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, महेंद्र भगत, सरबजीत मक्कड़, पूर्व डीसीपी रजिंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, राजीव ढींगरा, राजू मागो, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दर्शन लाल भगत, गुरविंदर लांबा, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, अनु शर्मा, योगेश मल्होत्रा, सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा, प्रमोद कश्यप, भाजयुमों मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, पी, एस. वालिया, कांत करीर, देवकी नन्दन ठुकराल आदि उपस्थित थे।भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ की पूर्णाहुति डालने के बाद आरती करते अश्वनी शर्मा। उनके साथ हैं सौदान सिंह, सुशील शर्मा, मनोरंजन कालिया, रजिंदर सिंह, महिंद्र भगत, के डी भंडारी, अनिल सरीन, अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर व अन्य।