Latest newsBreaking NEWSNewsTOP STORIESTrending

अमरीकन एपल भारत में…जियो मॉल में खोला 551वां स्टोर, टिम कुक खुद पहुंचे

Spread the News

Doaba News Jalandhar

अमरीका का एपल अब भारत में एक्सक्लूसिव स्टोर के रूप में पहुंच गया है। इसे मुंबई में जियो के माल में खोला गया है। सीईओ टिम कुक ने खुद स्टोर का दरवाजा खोल इसका उद्घाटन किया। यह कंपनी का 551वां स्टोर है। इसके बाद एक स्टोर दिल्ली के साकेत में खोलने का एलान किया गया है। इससे पहले भी एपल के कई स्टोर भारत में हैं लेकिन यह सब उनके रिटेलर हैं। इस तरह के स्टोर में एपल खरीदने के चाहवानों के लिए अलग ही दुनिया का अहसास होगा।

50 फीसदी महिला कर्मी, कमान भी महिला को ही

एपल के स्टोर की खासियत यह है कि यह ग्राहक को लगेगा कि वाक्य में एपल कितना बड़ा और प्रीमियम ब्रांड है। वह अपने ग्राहक का ख्याल किस तरह रखता है। स्टोर में 50 फीसदी स्टाफ महिला होगा और टिम कुक का कहना है कि इस तरह के स्टोर की कमान भी किसी महिला को ही साैंपी जाएगा।

स्टोर का नाम रखा गया एपल BKC 

मुंबई में खोले गए एपल स्टोर का नाम टिम कुक ने  BKC रखा है। ये मुंबई के बांद्रा कुर्ला इलाके के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुला है। इस स्टोर का डिजाइन ‘काली-पीली’ टैक्सियों से लिया गया है। इसका हर महीने का किराया भी 42 लाख रुपए होगा। इसके पास अन्य किसी ब्रांड का स्टोर नहीं खोला जा सकता है ताकि इसकी अहमियत बनी रहे और यह आंखों के सामने सबसे पहले आए।