Latest newsJalandharNewsTOP STORIESTrending

टिकट न मिलने की नाराजगी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में गए

Spread the News

भाजपा छोड़ने पर बोले-मुझे किसी ने न समझाया, न भरोसा दिया

Doaba news Jalandhar

कर्नाटक में कई बार राजनीक नाटक चरम पर रहा है। इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व सीएम रहे जगदीश शेट्टार कांग्रेस में चले गए। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। बेंगलुरु के कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेताओं ने उनहें कांग्रेस का हाथ थमाया। शेट्टार ने कहा कि टिकट न मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। भाजपा की तरफ से न किसी ने समझाया और न कोई भरोसा दिया इसलिए कांग्रेस में आ गए।

शेट्टार के आने से 150 सीटें जीतने का दावा

उधर कांग्रेस ने शेट्टार को शामिल करते ही 150 सीट जीतने का एलान कर दिया। नेता सिद्धारमैया ने कहा कि आरआसएस से होने के बावजूद शेट्टार एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं। भाजपा ने उनकी कद्र नहीं की उसे सही व्यवहार नहीं किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि शेट्टार के आने से पार्टी को मजबूत मिलेगी सीटे जीतने में इजाफा होगा।