PunjabBreaking NEWSJalandharLatest newsNewsPoliticsTOP STORIESTrending

केंद्रीय गृहमंत्री के चार कार्यक्रमों से लौटते हुए हादसे, 30 लोगों ने गंवाई जान

Spread the News

Doaba News Jalandhar

केंद्रीय गृह मंत्री के देश में हुए चार कार्यक्रमों के दौरान और बाद में हुए हादसों में 31 लोगों की मौत हो गई। दो घटनाओं में लापरवाही से वाहन चलाने, एक घटना में वाहन के आगे जानवर आने और एक में धूप के कारण लोगों की जान चली गई। पहली घटना मध्यप्रदेस की है। यहा पर अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही बसों को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि ट्रक का टायर फटने के कारण यह घटना हुई है। हादसा मोहनिया सुरंग के पास बरखड़ा गांव में हुआ। दोनों बसें अमित शाह की रैली में पहुंचे लोगों को ले जा रही थीं। घटना के बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया और मरने वालों के परिजनों को 10-10 लाख, गंभीर घायलों को 2-2 लाख और चोटिलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

सीधी मध्यप्रदेश में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। प्रशासन की तरफ से घायलों को उपचार दिया जा रहा है। सबके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। -अमित शाह

 

महाराष्ट्र–38 डिग्री में कार्यक्रम, चक्कर खाकर गिरने लगे लोग, 13 की मौत

दूसरी घटना महाराष्ट्र के नवी मुंबई की है। मौका था महाराष्ट्र भूषण समारोह। समारोह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां धूप से बचने के बंदोबस्त नाकाफी थे जिसके चलते लू लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अस्पताल में दाखिल हैं। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नई मुंबई के खारघर के सैकड़ों एकड़ के एक मैदान में सुबह 11 के करीब से दोपहर 1 बजे तक 38 डिग्री तापमान में कार्यक्रम चला। इसके चलते लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए। बहुत से लोग चक्कर खाकर गिरने लगे। 18 लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि घटना दुखदाई है। वह अपनी सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा करते हैं। सरकार ने 7 के करीब की मौत होने और 50 से ज्यादा के अस्पताल में दाखिल होने की बात स्वीकार की है।

राजस्थान–गृहमंत्री की सुरक्षा में लगे जवान की कार पलटी, मौत

इसी प्रकार से राजस्थान में कार के आगे जानवर आने से दो लोगों की मौत हो गई जिसमें से एक अमित शाह की सिक्योरिटी में था। कमांडो सुनील यादव के रूप में उसकी पहचान हुई है। मरने वालों में दूसरा उसका रिश्तेदारी में भाई था। 8 अक्टूबर को दोनों दिल्ली से अपने घर अलवर आ रहे थे। हादसा रात 11 बजे अलवर के बहरोड़ के पास करोड़ा गांव की तरफ जाते हुए हुआ।

बिहार…शाह की रैली से लोटते पुलिस बस ने तीन को रौंदा, मौत, बाइक और बस जले

मंगलवार को गृह मंत्री शाह की बिहार के छपरा में रैली थी। प्रोग्राम के खत्म होने के बाद लौट रही पुलिस बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस कर्मचारियों ने बस से निकलकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिताब दियारा से पुलिस बस द्वारा पुलिस के लोग लौट रहे थे। सीवान रोड पर मोटरसाइकिल पर तीन युवक जा रहे थे जिन्हें बस ने जोरदार हिट कर दिया और 100 मीटर के करीब तक घसीटने ले गई। बाइक युवक बस के नीचे ही फंस गया।