Latest newsBreaking NEWSJalandharNewsPoliticsPunjabTOP STORIESTrending

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला का 74 साल की उम्र में निधन, दिल तो पागल है में आई थीं नजर

Spread the News

Doaba Dastak News Jalandhar

फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह स्वंय भी फिल्म निर्माता, निदेशक और प्ले बैक सिंगर थीं। इन दिनों वह बीमार चल रही थीं और वेंटिलेटर पर थीं। वीरवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 15 दिन से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में थीं। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। श्रीमती चोपड़ा का संस्कार सुबह 11 बजे मुंबई में कर दिया गया है। वह अंतिम बार पति यश राज की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थी। यह फिल्म उनके पति की फिल्मी सफर पर आधारित थी। डॉक्यूमेंट्री में पामेला के खुद के जीवन के बारे में भी बताया गया है। पामेला ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातों की नींद हराम की थी।

यश चोपड़ा के साथ 1970 में की थी शादी

1970 में यश और पामेला की शादी हुई थी। उनकी यह अरेंज मैरिज थी। शादी से उनके दो बेटे आदित्य और उदय हैं। दोनों भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की है। उदय एक अभिनेता और फिल्म निर्माता भी हैं। पामेला चोपड़ा ने यश की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए थे। कभी कभी से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक को गाने इसमें शामिल हैं। फिल्म आईना का निर्माण पामेला ने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का स्क्रीनप्ले भी लिखा। फिल्म दिल तो पागल है के शुरुआती गीत एक दूजे के वास्ते में वह पति के साथ पर्दे पर नजर आ चुकी हैं ।

 

जालंध के रहने वाले थे यश चोपड़ा, यहां आकर करते रहे हैं अपनी यादें ताजा

यश चोपड़ा का संबंध जालंधर के फेंटनगंज से भी रहा है। अकसर वह यहां आकर अपनी यादें ताजा करते थे। 2010 के करीब भी वह जालंधर में आए थे और यहां मंडी फेंटनगंज इलाके में रहने के दाैरान बने अपने दोस्तों से मुलाकात की थी। यहां का बेटा एक फ़िल्ममेकर के रूप में उभरा। यश चोपड़ा रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और कई यंग हीरो-हीरोईन को इन्होंने ब्रेक दिया। यश राज बैनर ने कई दशक तक वॉलीबुड में रोमांस का जादू बरकरार रखा।