PunjabLatest newsNewsTOP STORIESTrending

Jalandhar By Poll… ईसाइयों की पार्टी पीछे हटी, आप दो दे सकते समर्थन

Spread the News

Doaba Dastak News….जालंधर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ईसाइयों ने पार्टी बनाने की घोषणा की दी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की थी। न ही बताया था वह चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं। इस संश्य को अब पार्टी ने नामांकन खत्म होने के बाद खत्म कर दिया है। समुदाय ने भी अपनी यूनाइटेड पंजाब पार्टी को चुनाव मैदान से दूर रखा और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रोशन जोसेफ ने कहा कि उन्होंने नामांकन इसलिए नहीं भरा, क्योंकि उनकी वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मीटिंग हो गई थी। उन्होंने उनके सामने सीएम से फोन पर उनके मसलों पर बातचीत की और कहा कि उनकी सारी समस्याएं हल कर दी जाएंगी उन्होंने चुनाव से हटकर आप को समर्थन करने का फैसला किया। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है।

इस फैसले में किसी तरह का दबाव नहीं

पार्टी के मुखिया ने कहा कि चुनाव मैदान से हटने के लिए उन पर किसी का कोई दबाब नहीं था। उन्होंने सर्वसम्मति से फैसला लिया। उन्हें दलितों गरीबों की समस्याएं हल होने से मतलब है, जिसका वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है। अभी यह कोई आखिरी चुनाव नहीं है। अगर उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाला समय बताएगा कि वह क्या करेंगे।