PoliticsBreaking NEWSJalandharLatest newsNewsPunjabTOP STORIESTrending

 Amritpal Case…मददगार पहुंचाने के मामले में जेल में बंद हरप्रीत ने लगाई बेल अर्जी, 24 को होगी सुनवाई

Spread the News

Doaba Dastak News


अमृतपाल के भागने के केस में उसे मदद पहुंचाने के मामले में जेल में बंद हरप्रीत सिंह ने जमानत जाचिका लगाई है। इस पर 24 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। मदद करने के आरोप में पकड़े गए हरप्रीत सिंह कोटला नोध सिंह (होशियारपुर) का रहने वाला है। उसे वीरवार को जिला अदालत में याचिका लगाई है। कोर्ट ने पुलिस से रिकॉर्ड तलब किया है। थाना शाहकोट में 21 अप्रैल को असलहा एक्ट के तहत उस पर केस दर्ज किया था।

18 अप्रैल को अमृतपाल को भगाने में इस पर मदद का आरोप है। आरोप है कि इसने मोटरसाइकिल दिलवाया था। इसके बदले अमृतपाल की कार रख ली थी। पुलिस ने रेड कर अमृतपाल के बॉडीगार्ड गुरदीप सिंह दीपा नकोदर, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्ना नवां किल्ला, हरप्रीत सिंह कोटला नोध सिंह और फरीदकोट के गुरभेज सिंह उर्फ ​​भेजा को पकड़ा था।

राइफल, कारतूस, पिस्टल, वॉकी टॉकी मिले थे

रेड में पकड़े गए इन सभी आरोपियों से पुलिस को राइफल, 66 कारतूस, पिस्टल, कारतूस, वॉकी टॉकी और कुछ नकदी मिली थी। आरोपी मानते थे कि उनकी मदद से ही अमृतपाल अपने साथी पपलप्रीत के साथ भागा है। पुलिस पपलप्रीत को अरेस्ट कर डिब्रूगढ़ जेल भेज चुकी है। 18 मार्च के बाद से अमृतपाल पुलिस के लिए रहस्य ही बना है।