Breaking NEWSNewsPunjab

जेडीए पुडा व्यस्त, कालोनाइजर काट रहे अवैध कालोनी, बिजली के पोल तक लगे

Spread the News

नंगल स्पेमपुर के पास चिट्टी पीर में काट गई अवैध कालोनी

Doaba Dastak News …जालंर में लोकसभा के चुनावी महौल में अवैध कारोबार करने वालों का भी काम चमक रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण नंगल स्पेमपुर के पास कटी अवैध कालोनी है। कालोनी को अवैध कट ही गई लेकिन इससे भी बड़ी बात यह की इसमें सीवरेज बिछना शुरू हो गया है। बिजली के खंभे तस्वीरों में साफ देखे जा सकते हैं। दिखें भी क्यों नहीं क्योंकि इन्हें देखने वाले असली लोग तो सोए हुए हैं। ऐसा नहीं है कि पुडा और जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी को इसकी जानकारी नहीं है लेकिन क्या करें अफसर व्यस्त इतने हैं कि उन्हें कोई परवाह नहीं है कि अवैध कालोनी कट रही है, सीवरेज बिछ रहा है या खंभे लग रहे हैं।

नंगल स्लेमपुर के पास काटी गई अवैध कालोनी जिसमें बिजली के खंभे भी लगाए जा रहे हैं।

शिकायतें की लेकिन जवाब मिला-हम चुनाव में व्यस्त हैं

अवैध कालोनी कटने और यहां पर बिजली के खंभे तक लगने के मामले में जागरूक लोगों ने इसकी शिकायत जेडीए और पुडा दोनों को दी लेकिन अफसरों से जवाब मिला कि वह लोक सभा उप चुनाव में व्यस्त हैं। लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वह कालोनाइजरों से सीधा पंगा नहीं ले सकते उनकी हर ‌विभाग में चलती है। नाम पता चल गया तो इनसे पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाएगा।

 

इससे पहले भी रोड पर दिन दहाड़े अवैध क्वार्टर बनते मिले थे

जालंधर शहर के वार्ड नंबर 15 में जहां सरेआम रोड साइड अवैध क्वार्टरों का निर्माण देखा गया था वहीं अब नई अवैध कालोनी में विकास के काम सामने आ गए।  जब भी कहीं अवैध निर्माण होता है तो उसके पीछे कहीं न कहीं राजनीतिक लोगों का हाथ निकलता है। या किसी न किसी की शह पर निर्माण हो रहा होता है। अवैध निर्माण होना जालंधर सिटी में नया नहीं है। इससे पहले भी यहां अवैध निर्माणों को लेकर चर्चा रही है।