JalandharLatest newsNewsPoliticsPunjabTop NewsTOP STORIESTrending

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल थे पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता, पंजाब के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: डॉ. महेंदर सिंह  

Spread the News

जालन्धर: 26 अप्रैल (डीडी, न्यूजपेपर ), भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले व 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर आज भारतीय जनता पार्टी की समूची लीडरशिप ने भाजपा चुनाव कार्यालय, लाजपत नगर में सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा तथा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री डॉ. महिंदर सिंह, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा पंजाब सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल पूर्व विधायक मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, पूर्व विधायक एवं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, राकेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, दीवान अमित अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवलवीर सिंह टोहड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन, अमरजीत सिंह गोल्डी, राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, जिला सचिव अमित भाटिया, अजय चोपड़ा, अजमेर सिंह बादल, कुलवंत शर्मा, गेजा राम बाल्मीकि, विपन सभरवाल, गुरदीप सिंह गोशा आदि ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डॉ. महेंदर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से राजनीति की नई जेनरेशन से लेकर पुराने सभी नेता शोक में हैं। पांच बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता थे तथा हर कोई उनकी बात सुनता था और मानता था। उनके निधन से देश व पंजाब की सियासत की एक सदी का अंत हो गया है। उनके निधन से पंजाब सहित देश की सियासत को कभी ना पूरा होने वाले नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी पंजाब की राजनीति के एक ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने पंजाब तथा उसकी जनता के लिए कई एतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने जनता के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि जनता उन्हें कभी भुला नहीं सकती। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से हर तरफ शोक की लहर है और वह वाहेगुरु जी के चरणों में दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बादल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की तथा परिवार को दुःख को सहने की भगवान के श्रीचरणों में अरदास की।