Good newsChandigarhGeneralLatest update NewsPunjabSchool newsTechnologyTOP STORIESTrendingVillage NEWS

दसमेश गर्ल्स महाविद्यालय के दो सहायक प्रोफेसरों ने प्राप्त की पीएच.डी. की डिग्री

Spread the News

दसमेश गर्ल्स महाविद्यालय चक् अल्लाह बख्श, मुकेरियां के प्राचार्या डॉ. करमजीत कौर बराड़ जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया देवी (पंजाबी विभाग) और डॉ. . मनिंदर कौर (इतिहास विभाग) ने पीएच .डी की उपाधि प्राप्त की। शिक्षकों की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय की प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष स.रविंदर सिंह चक्, वाइस चेयरमैन स . कुलदीप सिंह बर्याणा, स. दविंदर सिंह, स.हरपाल सिंह, स. सतपाल सिंह, मैनेजर स.सुरजीत सिंह भट्टियां, स. हरिंदर जीत सिंह, स. हरमनजीत सिंह ,श्रीमती आशा रानी, स. गुरदीप सिंह, एडवोकेट, ने शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।