मुकेरियां के गांव धर्मपुर के खेतों में मिला बंब दहशत का माहौल 

0

मुकेरियां के गांव धर्मपुर के किसान अतिंदरपाल सिंह पुत्र मलकीत सिंह के खेतों में बड़े आकार का एक जिंदा बम म‍िलने से हड़कंप मच गया है मुकेरिया पुलिस ने इस जगह की घेराबंदी कर उस जगह को कब्जे में ले लिया है इसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और क‍िसी को भी मौके पर पहुंचने से रोक द‍िया गया है बताया जाता है क‍ि खेत में हल चलाते वक्‍त किसान अतिंदरपाल सिंह को यह बम म‍िला है बम म‍िलने की सूचना किसान ने मुकेरिया पुलिस को दी थी सूचना म‍िलते ही मौके पर पहुंची पुल‍िस ने इसकी जांच पड़ताल की तो बम के बड़े आकार का पता चला इसके बाद पुल‍िस ने बम न‍िरोधक दस्‍ते और म‍िल‍िट्री के आला अफसरों को भी इस बाबत सूचि‍त कर दिया बताया जा रहा है की बम का आकार ज्यादा बड़ा है जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना है बम का आकार 2 फुट से ज्यादा लंबा बताया गया है सुरक्षा के मद्देनज़र किसी को भी बम वाली जगह के नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है मौके पर बम न‍िरोधक दस्‍ते के पहुंचने का इंतजार क‍िया जा रहा है