UncategorizedBreaking NEWSDelhiGeneralIndiaLatest newsNewsPoliticsPunjab

रामलीला मैदान से भगवंत मान का भारतीय जनता पार्टी पर हमला

Spread the News

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मेगा रैली की. इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. मान ने पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, अगर 2024 में BJP चुनाव जीत गई तो तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा. चुनाव नहीं होंगे और नरेंद्र मोदी नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे. मान ने कहा, अब आदमी भी कहता है कि भाजपा मतलब- भारतीय जुगाड़ू पार्टी है

गवंत मान ने कहा, आज ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है. जनता तक ये बात पहुंचाना है- कैसे आपके अधिकारों को छीना जा रहा है. आप लाइन में लगकर वोट देते हैं और नेता चुनते हैं. लेकिन, मोदी साहब और बीजेपी वाले चाहते ही नहीं हैं कि इनके अलावा किसी दूसरे की सरकार बन जाए. अगर चुनाव से बीजेपी की सरकार नहीं बनती है तो ये लोग पीछे के दरवाजे से बना लेते हैं. उसके विधायक खरीद लेते हैं. फिर उपचुनाव करवा लो. राज्यपाल को सुबह 4 बजे जगवा लो. एक बार सीएम को शपथ दिलवा दो. बाकी बाद में देख लेंगे. ये चल रहा है.

उन्होंने कहा, बीजेपी का मतलब- भारतीय जुगाड़ू पार्टी. ये जुगाड़ करते रहते हैं कोई ना कोई. उसी तरह से दिल्ली में सरकार है. आपने केजरीवाल को सीएम चुना है अगर वो काम नहीं कर पाएंगे. अधिकारियों को आदेश नहीं दे पाएंगे. भ्रष्ट अफसर नहीं बदल पाएंगे. उनको सस्पेंड नहीं कर पाएंगे तो सिस्टम कैसे चल पाएगा.