Breaking NEWSGeneralJalandharLatest newsLatest update NewsPunjabSAD NEWSTop NewsTOP STORIESTrendingVillage NEWS

मुकेरियां के गांव सहोड़ा कंडी के की नहर में नहाते समय डूबने

Spread the News

मुकेरियां के गांव सहोड़ा कंडी के दो युवकों की नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों की उम्र 17 से 18 वर्ष है। मृतक युवकों की पहचान अभय पुत्र देस राज और निखिल ठाकुर पुत्र गुरमीत ठाकुर निवासी गांव सहोड़ा कंडी के रूप में हुई।

डी एस पी कुलविंदर सिंह वर्क ने बताया की मुकेरियां के निजी अस्पताल से दो बच्चों के नहर में डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों युवक आए दिन नहर में नहाने के लिए जाते थे। दोनों तैरना भी जानते थे। दोनों के द्वारा नहर में डूबने से कई लोगों को बचाया भी गया था।
आज भी दोनों युवक नहाने के लिए घर से निकले थे। नहर में नहाने के दौरान डूबता देख राहगीरों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया बाद में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने
दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।